DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

धर्म/साहित्य जगत : सरपंच बढ़ा रहे हैं अपनी लेखनी से धनगाँव का मान

राम नाम गायन व्याख्यान के साथ साथ साहित्य के क्षेत्र मे अपना और गाँव का नाम कर रहे हैं रौशन

डौंडीलोहारा । भाग दौड़ की जिंदगी मे आज हर कोई लगा हुआ है ।

ऐसे व्यस्तम जिंदगी से समय निकाल कर भगवान राम राघवेंद्र सरकार की भावभक्ति मे रत रहकर जनमानस को राम के प्रति आस्था और प्रेम व आपस मे भाईचारा का संदेश लिए छत्तीसगढ़ के विभिन्न अंचलों मे सन 2019 से आज पर्यंत जय श्री राम मानस परिवार धनगाँव से जुड़कर राम जी सेना बनकर राम नाम का प्रचार प्रसार कर रही है |जिनके अध्यक्ष तोषण चुरेन्द्र दिनकर जी है जो कि वर्तमान ग्राम पंचायत धनगाँव मे सरपंच पद का दायित्व निर्वहन कर रहे है | जोकि सन 2008 से 12 वर्षों तक सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय डौंडी लोहारा मे आचार्य के पद पर भी सेवा दे चुके है |तोषण चुरेन्द्र दिनकर जी गायन व्याख्यान के साथ साथ युवा गीतकार व साहित्यकार भी हैं जिनके लिखे गीत बोये हव जवारा ,गौरी के गनराज गजानन, तोर गुण का गावव,गंगा मैया तै कहाये, जवारा बोये हावो गाँव मा होलीगीत आजा तै रधिया बिरजबन म रंग उड़त हे लाल भुवन म आबे आबे हमर पारा आदि गीत युट्यूब के माध्यम से धूम मचा रही है | साहित्य के क्षेत्र मे ये दोहे बोलते है ,ये कुण्डलिया बोलती है ,हाएकू ,अनहद नामक पुस्तक का साझा संग्रह प्रकाशित है | गाँव के नाम को उजागर करने मे लगे हुए होने के कारण समस्त मित्रगण साहिल नायक गीतकार, नारायण महानंद, नौतम दास मानिकपुरी, सोनू सोनकर, टी आर व्यास जायसवाल, दीपक धारवैया गायक व ग्रामवासी सहित मानस परिवार के सभी सदस्य सेवा मसिया, दिनेश फाफरे, रूप गावरे, देवेन्द्र गंधर्व, ओम रावटे, बिदेश पटेल, पुसऊ चनाप, नरेश मणिकपुरी,संतोष यादव ने शुभकामना व बधाई संप्रेषित किए है |

You cannot copy content of this page