DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शासकीय आईटीआई दल्लीराजहरा एवं गुण्डरदेही में किया जाएगा मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

आईटीसी लिमिटेड हैदराबाद के द्वारा महिला ट्रेनी आपरेटर के पदों पर
की जाएगी भर्ती

बालोद।
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था दल्लीराजहरा एवं गुण्डरदेही में मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आईटीसी लिमिटेड हैदराबाद के द्वारा महिला ट्रेनी आपरेटर के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था दल्लीराजहरा के प्राचार्य ने बताया कि शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था दल्लीराजहरा में 29 मई 2024 को सुबह 09 बजे से प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आईटीसी लिमिटेड हैदराबाद के द्वारा ट्रेनी ऑपरेटर पद के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आईटीआई से किसी भी ट्रेड में उत्तीर्ण केवल महिला अभ्यर्थी ही शामिल हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि किसी भी ट्रेड से आईटीआई उत्तीर्ण महिला अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। इसी तरह शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुण्डरदेही में 30 मई 2024 को सुबह 09 बजे से प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा। प्लैसमेंट कैंप में अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यताओं के प्रमाण पत्र, अंकसूची, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियों के साथ 03-03 प्रति फोटोकाॅपी एवं 05 नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटोग्रॉफ के साथ शामिल होकर प्लैसमेंट कैंप में शामिल हो सकते हैं।

You cannot copy content of this page