DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शराब बेचने वाले 3 लोगों को बालोद पुलिस ने किया गिरफ्तार, 70 नग देशी प्लेन पौवा और बाइक किया जब्त

बालोद। क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु लगातार बालोद पुलिस की कार्यवाही जारी है। अवैध रूप से शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद श्री एस.आर. भगत के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद अशोक कुमार जोशी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री देवांश सिंह राठौर पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विशेष टीम तैयार किया गया है। जिसके तारतम्य में जुर्म जरायम पतासाजी हेतु टाऊन/देहात टीम रवाना हुआ था। जिसे सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम लाटाबोड़ अटल चौंक के पास अवैध शराब बेचा जा रहा। सूचना पर टीम बनाकर घेराबंदी कर पकड़ने पर संदेही का नाम पता पुछने पर अपना नाम छोटे लाल साहू पिता श्री हीरामन लाल साहू उम्र 74 साल ग्राम वार्ड क्र 02 लाटाबोड़ जिसके कब्जे से देषी प्लेन शराब कुल 21 नग देशी प्लेन शराब और बिक्री रकम 400 रू मिला।इसी तरह टऊन पेट्रोलिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुआ कि एक मोटर सायकल में 2 व्यक्ति अवैध रूप से अधिक मात्रा में शराब रखकर परिवहन कर रहें। जिन्हें हीरापुर मोड़ के पास घेराबंदी कर पकड़ने पर संदेही का नाम पता पुछने पर अपना अपना नाम.हेमंत यादव पिता छन्नु लाल यादव उम्र 43 साल ग्राम देवीनवागांव और रामसिंग साहू पिता रामजी साहू उम्र 55 साल ग्राम लाटाबोड़ बताए। जिनके कब्जे से 48 पौवा देषी प्लेन और घटना प्रयुक्त मो.सा. सी.जी. 24 यू 0631 कीमती 55000 रू को जप्त कर थाना बालोद में अपराध 34(2) आबकारी एक्ट कायम किया गया है। उक्त प्रकरण में आरोपीगण को पकड़ने में थाना प्रभारी निरीक्षक रविषंकर पाण्डेय, सउनि विश्राम साहू, प्रधान आरक्षक मनोज निर्मलकर, आरक्षक बनवाली राम साहू, नागेष साहू, मोहन कोकिला, अविनाष सिंह का विशेष योगदान रहा।

You cannot copy content of this page