बालोद/ रायपुर। कहा जाता है कि मकर संक्रांति के बाद धीरे-धीरे ठंड कम होती है और गर्मी बढ़ने लगती है। तिल तिल तापमान बढ़ता है। पर इस बार ऐसा नहीं हो रहा है। मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक मौसम में बदलाव आने वाला है। इसका असर आज से ही देखने को मिल जाएगा। मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक
प्रदेश में उत्तर से ठंडे और शुष्क हवा आने के कारण न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट संभावित है। न्युनतम तापमान में गिरावट 15 जनवरी तक 4 से 5 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। इस अवधि में मौसम शुष्क रहने की तथा आकाश मुख्यतः साफ रहने की संभावना है।
सेहत को लेकर रहिए सावधान
एक तरफ कोरोना का खतरा है तो दूसरी तरफ ठंडी। ऐसे में सेहत को लेकर सावधान रहना जरूरी है। ताकि रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे । इन दिनों छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू का खतरा भी मंडरा रहा है। हालांकि बालोद जिले में इसकी अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है पर जिस तरह पक्षी मर रहे हैं यह संदिग्ध है कि उनकी मौत किस वजह से हो रही है। बर्ड फ्लू को लेकर पुष्टि नहीं हुई है। मुर्गियों की मौत को लेकर भी सैंपल जांच भोपाल भेज दिया गया है। जिसके रिपोर्ट का इंतजार है।
