
डेस्क- व्हाट्सएप द्वारा प्राइवेसी को लेकर खतरे के ऐलान के बाद लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है और लोग इस व्हाट्सएप का विकल्प तलाश रहे हैं। ऐसे में प्ले स्टोर पर सिग्नल ऐप व्हाट्सएप को टक्कर दे रहा है। लाखों लोग अब तक इस ऐप को डाउनलोड कर चुके हैं। इसके फीचर व्हाट्सएप से ही मिलते जुलते हैं और उसमें प्राइवेसी का भी कोई खतरा नहीं माना जा रहा है।

इसके कुछ फंक्शन व्हाट्सएप से भी बेहतर है। जिससे यह पूरे भारत में बहुत तेजी से ट्रेंड हो रहा है और लोग इसे डाउनलोड करके इससे जुड़ते जा रहे हैं। व्हाट्सएप की तरह ही इसे आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड होने के बाद इसमें व्हाट्सएप की तरह ही अपना मोबाइल नंबर डालना होगा फिर ओटीपी आएगा। जिसके बाद प्रोफाइल पिक्चर व अपना नाम सेट करना होगा। इसके बाद आगे प्रोसेस व्हाट्सएप की तरह ही चालू हो जाएगा। इसमें आप जिनके पास भी सिग्नल अकाउंट है उन्हर आप मैसेज कर सकते हैं। उनका ग्रुप बना सकते हैं। फोटो को भेजते समय अगर हम चेहरा छिपाना चाहते हैं तो ब्लर कर सकते हैं। इसमें पहले से ही ब्लर का ऑप्शन दिया रहता है। क्रॉप सहित अन्य सुविधा पहले से ही रहती है। डिसेपेयरिंग मैसेज अलग फंक्शन के साथ दिया गया है । व्हाट्सएप तो अभी इसे चालू किया है पर इस सिग्नल डिसअपीयरिंग मैसेज की सुविधा अलग तरह से है। इसमें हम यह सेटिंग कर सकते हैं कि अगर सामने वाले को मैसेज एक बार ही पढ़ाना है तो हम सेटिंग पर जाकर उस बटन को क्लिक करके कोई भी फाइल को ऐसा भी भेज सकते हैं कि सामने वाले उसे एक बार ही पड़ेगा या देखेगा और वह ऑटोमेटिक डिलीट हो जाएगा चाहे उस मैसेज को आज कल पढ़े या जब भी पढ़े। इसमें सामूहिक वीडियो कॉल भी कर सकते हैं। व्हाट्सएप में जहां अब प्राइवेसी को लेकर खतरा पैदा कर दिया है लोग व्हाट्सएप चलाने से घबरा रहे हैं कि कहीं उनके पर्सनल मैसेज तक सार्वजनिक ना हो जाए ।ऐसे में सिग्नल मैसेजिंग एप को भारत में सुरक्षित माना जा रहा है और यह तेजी से डाउनलोड भी हो रहा है। आप भी प्ले स्टोर में जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। जिसका लिंक हम यहां नीचे दे रहे हैं
खास बात और आगे चलकर यदि व्हाट्सएप चलाना मुश्किल होगा तो हम DailyBalodNews ग्रुप को भी इसमें शिफ्ट कर सकते हैं। इसलिए आप अपनी खबर पाने की सुविधा के लिए भी इसे इंस्टॉल करते जाइए। इसके अलावा टेलीग्राम भी एक बेहतर माध्यम है। जो पहले से लोगों द्वारा डाउनलोड किया जा रहा है। आने वाले दिनों में आपको इन सोशल प्लेटफॉर्म के जरिए हमारी खबरें प्राप्त होती रहेगी।
