खैरवाही में किया जा रहा है 15 से 23 अप्रैल तक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन



बालोद। बालोद ब्लाक के ग्राम खैरवाही लाटाबोड़ में श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन 15 से 23 अप्रैल तक किया जा रहा है।

जिसमें प्रवचनकर्ता वृंदावन से कृपा प्राप्त पंडित रुपेश कृष्णा मिश्रा है। जो कि श्री श्री 1008 रवीश पांडे की कृपा पात्र शिष्य हैं। इस भागवत कथा के मुख्य आयोजक छबेश्वर निषाद और उनके परिवार सहित गायत्री ठाकुर विशेष सहयोगी हैं। साथ ही समस्त ग्राम वासियों के तत्वाधान में यह आयोजन किया जा रहा है।

आयोजक छबेश्वर निषाद ने बताया कि उनके माता-पिता की यह काफी अभिलाषा रही है कि वह भागवत कथा को निश्चिंत होकर आराम से सुने। उनका मूल गांव हीरापुर है। जब वह वहां रहा करते थे तो उनके माता-पिता कहीं भी भागवत होते थे तो सुनने के लिए जाते थे। लेकिन उनकी भागवत की प्यास पूरी नहीं हो पाती थी। इसीलिए उन्होंने सोचा कि क्यों ना अपने ग्राम खैरवाही में ही भागवत कथा कराया जाए। सभी का सहयोग इस आयोजन में मिल रहा है। वही उनके पिता भगवा राम निषाद और माता लीलाबाई निषाद ने कहा कि हमारे पुत्र ने भागीरथी जैसा काम किया है। जिस तरह गंगा को धरती पर लाने में भागीरथी का योगदान माना जाता है। उसी तरह भागवत रूपी गंगा को हम तक पहुंचाने में हमारे बेटे ने काम किया है। हम इस आयोजन से काफी प्रसन्न है और भागवत ज्ञान का आनंद ले रहे हैं । वहीं आयोजन में प्रवचन कर्ता पंडित रुपेश कृष्णा मिश्रा ने शुक्रवार को वामन अवतार की कथा प्रसंग बताई। साथ ही लोगों को उन्होंने संदेश दिया कि तृष्णा कभी मरती नहीं है। इस पर नियंत्रण रखना जरूरी है। वरना यह हमेशा दुख देती है। भगवान का कथा प्रसंग सुनने से जीवन धन्य होता है।

You cannot copy content of this page