DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद मुक्तिधाम ओवरब्रिज के पास हादसा, कार और बाइक में हुई टक्कर, बाइक चालक घायल

बालोद। बालोद से झलमला मार्ग पर मुक्तिधाम ओवर ब्रिज के पास शुक्रवार को करीब 3:00 बजे एक कार और बाइक में टक्कर हो गई। जिसमें बाइक चालक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल बालोद में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक बाइक चालक मुक्ति धाम के पास जो पुल के नीचे सड़क है वहां से बाइक में आ रहा था और कार झलमला की ओर जा रही थी।

अचानक मुख्य सड़क पर आते ही बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर हुई। जिसमें दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बाइक चालक को ज्यादा चोट आई है। जिसे समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया। घटनास्थल पर पहुंचे हमारे संवाददाता संतोष साहू ने बताया कि कार चालक युगल किशोर साहू निवासी बसंतपुर राजनांदगांव है। जो कार मलिक के परिवार के सदस्यों को लेकर कहीं जा रहा था। बाइक चालक के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है

You cannot copy content of this page