DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

किसान रहें सावधान, क्योंकि खेत में घूम रहे चोर, जो बना रहे इस सामान को निशाना

बालोद– जिले के अलग-अलग इलाके में लगातार सौर ऊर्जा योजना के तहत लगाये गए केबल तार चोरी होने की घटना सामने आ रही है. लेकिन अब तक पुलिस उन चोरों तक नहीं पहुंच पाई है. ऐसे में अब किसानों को ऐसे चोरों से सावधान रहने की जरूरत है. खेतों की निगरानी जरूरी हो गई है. अब नया मामला अर्जुन्दा थाना में सामने आया है. जहां गबदी व मटेवा खार से एक साथ एक नहीं बल्कि 11 किसानों के खेत से केबल तार चोरी हुए हैं. जिनकी शिकायत करते हुए किसानों ने थाने में रिपोर्ट लिखाई है. प्रार्थी किसान हेमनाथ साहू पिता फगवा राम साहू उम्र 60 वर्ष ग्राम गब्दी थाना अर्जुन्दा की लिखित शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. किसानों ने बताया कि एक वर्ष पूर्व सौर सुजला योजना के अंतर्गत खेतो में सिंचाई कार्य हेतु सोलर पंप लगाया गया था. जो कि 05 एच.पी. का मोटर लगा हुआ था. जिसके जरिये सिचाई कार्य कर रहे थे। कुछ दिन पहले तक सब सही सलामत था. लेकिन अब खेत में लगे सोलर पंप के केबल व वायर को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। उनके अलावा  उमाशंकर यादव ग्राम ओड़ारसकरी, डोमन सिंह साहू ग्राम मटेवा, चेतन बाई ग्राम मटेवा,सातो बाई ग्राम गब्दी, माधोराम ग्राम गब्दी, डे कुमार गब्दी, अमर सिंह ग्राम गब्दी,हीरू राम ग्राम गब्दी, अशोक कुमार ग्राम गब्दी, ईतवारी राम देवांगन ग्राम गब्दी, निशीकांत ग्राम गब्दी, इन लोगो का भी सोलर पंप के केबल व वायर चोरी हुए हैं.

You cannot copy content of this page