DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के भतीजे ने भाजपा की नीतियों से प्रेरित होकर किया भाजपा प्रवेश

बालोद। जिला मुख्यालय में लगातार भाजपा प्रवेश का सिलसिला जारी है। आज बालोद पुर्व नगर पालिका अध्यक्ष काग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री राम जी भाई पटेल के भतीजे नितिन भाई पटेल , तथा बालोद के व्यापारी संदीप सिंग ने भाजपा की नीतियों से प्रेरित होकर भाजपा में प्रवेश किया। जिला बालोद अध्यक्ष पवन साहू ने युवा मोर्चा अध्यक्ष रौनक कत्याल के नेतृत्व में नितिन व संदीप को भाजपा प्रवेश कराया।नितिन ने बताया कि जिस हिसाब से नरेंद्र मोदी जी देश के विकास के लिया बिना थके लगातार काम कर रहे उन्हीं का सहयोग के लिए मैंने भी भाजपा प्रवेश किया है।

संदीप ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरीके से युवाओं व देश की तरक्की के लिए काम कर रहे है इससे पूरे देश के युवा उनके साथ खड़े है और निश्चित ही इस बार भाजपा 400 सीटे जीत कर आयेगी । इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता यज्ञदत्त शर्मा, कुलदीप कत्याल , जिला भाजपा के महामंत्री राकेश छोटू यादव , मंत्री शरद ठाकुर , सुरेश निर्मलकर , संजय साहु ,बंटी बाफना , राहुल साहु , विराट राजपूत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page