DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नेक काम : महावीर जयंती के पूर्व सात दिन तक अलग अलग चौक चौराहे में जैन समाज के युवा राहगीरों को पिलायेंगे शरबत

बालोद। बालोद जैन श्री संघ एवं भगवान महावीर जन्मकल्याणक समिति के द्वारा 15 अप्रेल से 21 अप्रेल तक बालोद शहर के प्रमुख चौक चौराहे पर शीतल पेय जल,शरबत,मठा आदि का वितरण राहगीरों के लिए निशुल्क किया जा रहा है। जैन युवा शक्ति के सदस्यों ने बालोद के शहीद वीर नारायण सिंह बस स्टैंड में शरबत वितरण किया। इस आयोजन को लेकर समिति के अध्यक्ष ताराचंद सांखला ने बताया कि भगवान महावीर का जन्म जयंती 21 अप्रैल को मनाया जाएगा। जिसके पूर्व प्रतिदिन नगर के प्रमुख चौक चौराहों पर भीषण गर्मी को ध्यान में रखकर शीतल पेय का वितरण राहगीरों के लिए किया जा रहा है। इस आयोजन के लाभार्थी परिवार कुशालचन्द अजय विजय पारख परिवार बालोद (लोहारा) की तरफ किया जा रहा है। आयोजन में समिति के लक्की जैन निशांत नाहर विनोद श्रीश्रीमाल प्रदीप चोरडिया मुकेश भंसाली मांगीलाल ढ़ेलडिया शुभम नाहटा समकित सांखला शुभम श्रीश्रीमाल सम्भव कोठारी विमल विकास रतनबोहरा रजत श्रीश्रीमाल यश सांखला विनीत चोरडिया दिव्य सांखला दर्शन चोरडिया आदि का सराहनीय योगदान रहा।

You cannot copy content of this page