DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

“ज्ञानदीप पुरस्कार “की राशि 7000 को शिक्षक अजय ने जन्मदिन पर किया विद्यालय को समर्पित

गुरुर। माध्यमिक शाला पेरपार,विकासखंड -गुरुर में पदस्थ शिक्षक अजय वर्मा पिता श्री गैद सिंह वर्मा, माता श्रीमति राजिम बाई वर्मा ने अपने जन्मदिन पर एक अच्छी पहल की है। कुछ दिन पूर्व उन्हे बालोद जिले से मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण “ज्ञानदीप पुरस्कार ” प्राप्त हुआ है।, जिसमें प्रशस्ति पत्र के साथ ₹ 7000 की राशि भी नगद प्राप्त हुआ था। जिस राशि को उन्होंने अपने जन्मदिवस के अवसर पर स्वेच्छा , सहजता एवं समर्पण के साथ विद्यालय के हित मे उसे “तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा “के भाव को चरितार्थ करते हुए विद्यालय के हित में खर्च करने के लिए विद्यालय के प्रधान पाठक हेमंत कुमार भोजवानी को समर्पित कर दिया। शिक्षक अजय वर्मा का कहना है कि विद्यालय विद्या का मंदिर है। पढ़ने वाले बच्चे भगवान के प्रतीक है, और हम शिक्षक इस मंदिर के पुजारी हैं, हमें यह जो उपलब्धि मिली है वह इन दोनों के ही बदौलत मिला है इसलिए इस पुरस्कार की राशि पर विद्यालय का ही अधिकार सर्वथा उचित प्रतीत होता है। शिक्षक के इस नेक कार्य के लिए शिक्षा जगत में संकुल,ब्लॉक एवं जिला स्तर पर प्रशंसा की जा रही है। उनके इस सराहनीय कार्य पर बीईओ गुरुर ललित चंद्राकर , एबीईओ श्री भुआर्य , श्री ठाकुर जी, बीआरसीसी श्री निर्मलकर ,सीएसी संजय वारदे ,संकुल प्राचार्य मधु कुमार सिन्हा , संस्था के प्रधान पाठक श्री भोजवानी , बघेल सर ,के आर साहू ,डी एस साहू ,चमेली मैडम (प्र.पा.प्रा.शा.) पेरपार लीनेश्वरी मैडम,आर के साहू सर, चोवन साहू गंगोत्री वर्मा (प्र.पा.) बगतराई, संजय वर्मा शिक्षक बोरीदकला,हुकुमचंद पटेल (अध्यक्ष शालाविकास प्रबंधन समिति) संजू लता हीरा राजपूत (सरपंच ग्राम पंचायत पेरपार)पूर्व बीईओ टी आर महमल्ला,एम आर राजपुरिया,राज्यपाल राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक तामेश्वर साहू छ. ग.शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप साहू , जीतेन्द्र शर्मा ,ब्लॉक अध्यक्ष सूरज गोपाल सोनबेर,उपाध्यक्ष वीरेंद्र देवांगन,प्रांतीय सचिव प्रदीप साहू, प्रवक्ता पूरन भेंशले ,संगीत क्षेत्र से जुड़े सोनहा बादर के संचालक जीतेन्द्र साहू , बबलू टेकाम, ज्योतिष साहू (डांस डायरेक्टर)एवम ब्लॉक के समस्त शिक्षक संगठनों ने बधाई संप्रेषित किया।

You cannot copy content of this page