DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भक्त शिरोमणि गुहा निषाद राज जयंती समारोह में शामिल हुए विधायक निषाद

बालोद l जिला गरियाबंद के मजरकट्टा श्रीराम मंदिर प्रांगण में 84 पाली निषाद समाज द्वारा आयोजित भक्त शिरोमणि गुहा निषाद राज जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ निषाद केवट समाज श्री कुंवर सिंह निषाद शामिल होकर भगवान श्री रामचंद्र जी की छायाचित्र पर फूलमाला अर्पित कर पूजा अर्चना किया। विधायक ने कहा कि समाज की एकता व मजबूती के लिए राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तर पर मजबूत संगठन खड़ा किया जा रहा है। निषाद समाज को सामाजिक राजनीतिक व आर्थिक मजबूती के लिए कार्य करना है। जब तक समाज में शिक्षा व संस्कार नहीं बढ़ेगा तब तक समाज आगे नहीं बढ़ पाएगा। जयंती पर हमारे समाज के महान व्यक्तियों का संस्मरण करना चाहिए। समाज में व्याप्त कुरीतियों का त्याग कर राष्ट्रीय मुख्य धारा से जुड़े। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में 84 पाली निषाद समाज के पदाधिकारी एवं महिलाएं उपस्थित थी।

You cannot copy content of this page