DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की प्रदेश स्तरीय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठक संपन्न, बालोद जिला संयोजक सुरेश जायसवाल व डौंडी लोहारा युवराज लाल निवेन्द्र सिह टेकाम हुए शामिल

दल्लीराजहरा/डोंडी लोहारा :- भाजपा कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना प्रदेश संयोजक व्ही. विश्वनाथ आचारी के नेतृत्व में प्रदेश स्तरीय बैठक रखी गई । जिसमे भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री रामप्रताप एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव , रामजी भारती शामिल हुए। प्रधानमंत्री पी. एम. विश्वकर्मा योजना की बैठक में बालोद जिले के संयोजक सुरेश जायसवाल व डोंडी लोहारा विधानसभा के पी.एम. विश्वकर्मा योजना के विधानसभा समन्वयक युवराज लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम इस प्रदेश स्तरीय बैठक उपस्थित हुए। इस बैठक में आने वाले दिनों होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पी.एम. विश्वकर्मा योजना के प्रदेश स्तरीय से लेकर जिला, मंडल के पदाधिकारियों को जीत दिलाने के लिए गुरु मंत्र दिया गया। साथ ही इस बैठक में पी.एम. विश्वकर्मा योजना जिला बालोद के जिला संयोजक सुरेश जायसवाल ने बताया कि हम आने वाले दिनों कांकेर लोकसभा ऐतिहासिक मतों से जीत दर्ज करने व केन्द्र व राज्य सरकारों की योजनों को पी. एम. विश्वकर्मा योजना के तहत जनता की बीच जा कर योजनाओं के बारे एक एक व्यक्ति तक इस लोकसभा में कार्य करेंगे। पी.एम. विश्वकर्मा योजना डोंडी लोहारा विधानसभा के समन्वयक युवराज लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम ने कहा कि प्रदेश स्तरीय बैठक में शामिल हुआ। साथ ही आने वाले लोकसभा में हम सभी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता होने के नाते हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि हम सभी मिल के छत्तीसगढ़ की 11 की 11 लोकसभा सीट जीत कर फिर से केन्द्र में मोदी की सरकार बनायेंगे व कांकेर लोकसभा के प्रत्याशी भोजराम नाग को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाएंगे।

You cannot copy content of this page