बालोद।बालोद के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में 13 अप्रैल शनिवार को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आगमन होने जा रहा है। इस आयोजन में ज्यादा से ज्यादा लोगों की उपस्थिति की अपील भाजपा पदाधिकारियों ने की है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कांकेर लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के समर्थन में सभा को संबोधित करने आ रहे हैं। पहली दफा उनका इस क्षेत्र में आगमन हो रहा है। जिसे देखते हुए भाजपाइयों में काफी उत्साह बना हुआ है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार 13 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बस्तर एवं कांकेर लोकसभा क्षेत्र में आयोजित आमसभा के माध्यम से हुंकार भरेंगे।
यह है रक्षा मंत्री का प्रोटोकॉल
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक रक्षा मंत्री श्री सिंह दिल्ली से सुबह 10:30 बजे रवाना होंगे तथा दोपहर 12:30 बजे जगदलपुर स्थित माँ दंतेश्वरी विमानतल पहुँचेंगे। दोपहर 1:15 बजे बस्तर के भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के लिए बरपुर रोड गीदम दंतेवाड़ा में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। दंतेवाड़ा में आयोजित सभा को संबोधित करने के पश्चात रक्षा मंत्री श्री सिंह कांकेर लोकसभा क्षेत्र के बालोद के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित आमसभा में दोपहर 03:15 बजे कांकेर प्रत्याशी भोजराज नाग एवं छत्तीसगढ़ के सभी 11 लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की जीत के लिए उत्साह का संचार करेंगे। बालोद में आयोजित सभा को संबोधित करने के पश्चात रक्षा मंत्री श्री सिंह शाम 04:40 बजे राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुँचेंगे। वहां से शाम 04:50 बजे दिल्ली के लिए रखाना टोंगे।
बालोद में ये रहेंगे साथ में मौजूद
इधर भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया ने बताया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आगमन बालोद शहर के सरयू प्रसाद स्टेडियम में दिनांक 13 अप्रैल शनिवार को दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर हो रहा है ।
इस चुनावी सभा में बस्तर क्लस्टर प्रभारी अजय चंद्राकर कांकेर लोकसभा समन्वयक प्रेम प्रकाश पाण्डेय, कांकेर लोकसभा के सांसद मोहन मंडावी, महासमुंद के सांसद चुन्नीलाल साहू ,साजा विधायक ईश्वर साहू, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर , दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव, लोकसभा संयोजक भरत मटियारा,सह क्लस्टर प्रभारी यशवंत जैन, लोकसभा सह संयोजक यज्ञदत्त शर्मा, बालोद जिले के जिला अध्यक्ष पवन साहू सहित सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
