DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मीनाक्षी 82.56 प्रतिशत के साथ रही अव्वल

डौंडीलोहारा- वनांचल क्षेत्र में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किल्लेकोडा में आज कक्षा नवमी के परीक्षा परिणाम वाय.एस. मरकाम (वरिष्ठ व्याख्याता परीक्षा प्रभारी) व जे.पी बांधव व्याख्याता सहायक परीक्षा प्रभारी) के ने घोषित किए। इस वर्ष परीक्षा में कुल 40 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे जिनमें 26 छात्र छात्राएं उत्तीर्ण हुए ,14 छात्र -छात्राएं पूरक आये, और 06 छात्र -छात्राएं अनुत्तीर्ण घोषित किये, कुमारी मीनाक्षी 82.56 परसेंट लेकर प्रथम स्थान पर रही, इसी प्रकार कुमारी गरिमा77 प्रतिशत के साथ द्वितीय व कुमारी रीना भंडारी 70.83% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त की। इस अवसर पर संबोधित करते हुए वाय. एस.मरकाम ने कहा की परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट नहीं आने के पीछे कक्षा पहली से कक्षा आठवीं तक बिना रोक-टोक के सभी छात्र-छात्राओं को पास किया जाना है जिससे पढ़ाई के पीछे छात्र-छात्राओं में दिलचस्पी नहीं रहती इसलिए वे कक्षा नौवीं में आने के बाद पूरक या फेल हो जाते हैं । अजय मुखर्जी प्राचार्य ने कहा कि- सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को मेरी शुभकामनाएं, क्योंकि आप लोगों ने जो मेहनत किए उसका फल आज मिला। पूरक और फेल होने वाले छात्र-छात्राएं निराश ना हो आगे मेहनत करते रहे सफलता अवश्य मिलेगी। उक्त कार्यक्रम का सफल संचालन व संपादन डॉक्टर बी. एल .साहसी व्याख्याता ने किया। संचालन के दौरान उन्होंने कहा की परीक्षा परिणाम को बेहतर बनाने के लिए कक्षा पांचवी तथा आठवीं में पुनः बोर्ड परीक्षा का आयोजन होना चाहिए, ताकि छात्र-छात्राओं में परीक्षा व पढ़ाई के प्रति लगाव बना रहे। आभार प्रदर्शन जे.पी. बांधव व्याख्याता ने किया। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के कुछ सदस्य गण और समस्त स्टाफ उपस्थित थे। जिनमें सर्व श्री वीरेंद्र कुल्हार्य( शाला प्रबंधन समिति सदस्य) श्रीमती ललिता गांवरे (सरपंच) ,दीपक भुआर्य उप सरपंच ,श्रीमती उत्तराबाई, श्रीमती किरण कोलियारा ,श्रीमती रामेश्वरी देवी,गैंद लाल ताराम ,अशोक सिन्हा, छन्नू लाल भंडारी, निर्भय भंडारी, अधन सिन्हा, मन्नू लाल विश्वकर्मा, इंद्रजीत सिन्हा,सी.जी. पटेल व्याख्याता, हेमेंद्र साहू व्याख्याता ,घनश्याम पटेल व्याख्याता ,श्रीमती त्रिजला ठाकुर मैडम, ललित देवहारी ,श्रवण यादव, खगेश ठाकुर तथा कुशल देवदास आदि उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page