DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

धमतरी के इस गांव के सुने मकान में हुई थी 2.40 लाख की चोरी, साइबर सेल ने ताना जी राव व साथी को दबोचा, पढ़िए पूरी कहानी

दादू सिन्हा, धमतरी। भखारा क्षेत्र के ग्राम बोरझरा में हुए कोर्रा के सूने मकान में हुए सोने चांदी के जेवरात व नकदी रकम की चोरी हुई थी। साइबर टीम द्वारा थाना भखारा के सहयोग से निगरानी बदमाश तानाजी राव उर्फ मोनू और उसके साथी सागर साहू उर्फ़ मोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ में दोनों संदेही के द्वारा चोरी की घटना घटित करने से इनकार किये, किंतु दोनों संदेही तानाजी राव उर्फ मोनू एवं सागर साहू उर्फ़ मोनू से साइबर सेल के द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने मिलकर सागर साहू उर्फ़ मोनू की पैशन मोटरसाइकिल सीजी 05 एई 1599 से घूमते हुए गत वर्ष थाना भखारा के ग्राम कोर्रा एवं थाना अर्जुनी क्षेत्रांतर्गत ग्राम रावणगुड़ा के सूने मकान के गेट व कमरे का ताला तोड़कर घर अंदर घुसकर अलमारी में रखें सोने चांदी के जेवरात व नकदी रकम चोरी करना तथा चुराए गए सोने चांदी के गहने एवं रकम को आपस में बंटवारा कर अपने घर में छुपा कर रखना स्वीकार किया गया। वही अर्जुनी थाना धमतरी में आरोपियों के विरुद्ध धारा 457, 380 भादवि. के तहत पूर्व में अपराध पंजीबद्ध है। बता दे कि साइबर सेल दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी गए सोने चांदी के जेवरात-सोने का झुमका, अंगूठी, टॉप्स, हार ईयरिंग, चांदी की बिछिया, पायजेब, करधन पैरपट्टी, चाबी गुच्छा कीमती करीबन ₹2,40,000/- को बरामद किया गया तथा घटना में मोटरसाइकिल पैशन क्रमांक सीजी 05 एई 1599 कीमती करीबन ₹45,000/- जुमला कीमती ₹2,85,000 को जप्त किया गया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियो के नाम तानाजी राव उर्फ मोनू बाँसपारा मराठा पारा धमतरी, सागर साहू उर्फ मोनू नामदेव पारा गणेश चौक धमतरी थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत के रहने वाले है। इस कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक नरेश बंजारे, आरक्षक कमल जोशी, दीपक साहू, मुकेश मिश्रा, धीरज डड़सेना, झमेल सिंह राजपूत, सितलेश पटेल एवं थाना भखारा से सउनि गोवर्धन सिंह ठाकुर, आर गजेंद्र टंडन व महिला आरक्षक मीरा ध्रुव की सराहनीय भूमिका रही ।

You cannot copy content of this page