DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुण्डरदेही की बैठक 5 अप्रैल को, अध्यक्ष भोजराज साहू ने की सभी कांग्रेसियों से उपस्थिति की अपील

बालोद l लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही की आवश्यक बैठक 05 अप्रैल / शुक्रवार को समय अपरान्ह 3.30 बजे सामुदायिक भवन चैनगंज(गुंडरदेही) में आयोजित की गई है ।जिसमें प्रमुख रूप से छ ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं सांसद बस्तर दीपक बैज ,गुंडरदेही के लोकप्रिय विधायक कुंवरसिंह निषाद,लोकसभा समन्वयक श्री संतराम नेताम ,कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर,जिला कांग्रेस कमेटी बालोद की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ,जिला पंचायत बालोद की अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा एवं जनपद अध्यक्ष सुचित्रा साहू उपस्थित रहेंगे। गुंडरदेही ब्लाक कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारीगण,ब्लाक में निवासरत जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के समस्त पदाधिकारीगण,युवा कांग्रेस, NSUI, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस,सेवादल,पिछड़ा वर्ग /अ जा/अल्पसंख्यक विभाग/आदिवासी कांग्रेस एवं समस्त विभाग/प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण, समस्त जोन, सेक्टर एवं बूथ के अध्यक्षगण,नगरीय निकाय के निर्वाचित पार्षद, त्रिस्तरीय पंचायतीराज के निर्वाचित जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील भोजराज साहू अध्यक्ष, ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही ने की है।

You cannot copy content of this page