DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

निस्तार हेतु पानी छोड़ने विधायक कुंवर निषाद ने कलेक्टर को लिखा पत्र

बालोद। गुण्डरदेही क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह निषाद ने जिला कलेक्टर बालोद को निस्तरी हेतु पानी उपलब्ध कराने को लेकर पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि मेरे विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों के मांग के अनुसार क्षेत्र में अत्यधिक गर्मी होने से तालाबों में पानी नहीं होने के कारण ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में निस्तारी हेतु पानी की अति आवश्यकता है। इसलिए खरखरा मोहंदी पाट परियोजना और तांदुला परियोजना से क्षेत्र में निस्तारी हेतु पानी उपलब्ध कराया जाए।

You cannot copy content of this page