DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अपनी समस्याओं को लेकर स्वास्थ्य एवं बहुउद्देशीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष ने की कलेक्टर से मुलाकात

बालोद। स्वास्थ्य एवं बहुद्देश्यीय कर्मचारी संघ बालोद के जिलाध्यक्ष घनश्याम पुरी ने बालोद कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल से मुलाकात कर कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को रखा। डी एम एफ मद में रखे स्टाफ नर्सो को पुनः सेवा वृद्धि कर निरंतरता आदेश जारी करने की मांग की गई । उनकी मांग पर कलेक्टर ने विभाग से प्रस्ताव करने हेतु तत्काल सी एम एच् ओ को टेलीफोनिक जानकारी लेकर तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान सभी पदाधिकारीगण व समस्त स्टॉफ नर्स उपस्थित उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page