DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पहल: जल समस्या पर लोगों ने ली एक माह बाद राहत की सांस ,पार्षद कमलेश सोनी का जताया आभार

बालोद। बालोद नगर पालिका क्षेत्रान्तर्गत संजय नगर वार्ड 02 में सबमर्सिबल पम्प के खराब हो जाने पर वार्ड के लोगो को जल समस्या से जूझना पड़ रहा था। लोगो को मुश्किल से 2 बाल्टी पानी भी नही मिल पा रहा था। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका के वरिष्ठ पार्षद कमलेश सोनी ने अपने वार्ड की समस्या को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी से बात कर टैंकर से जलापूर्ति करने एवं नए बोर खनन की मांग की। जिसके चलते नया बोर खनन कुछ दिनों पूर्व हो गया। आज बोर के जल कनेक्शन को पाइप लाइन से जोड़कर वार्ड के हर घर मे पानी की आपूर्ति प्रारम्भ हुई। जिस पर वार्ड के लोगो ने राहत की सांस लेते हुए पार्षद कमलेश सोनी का आभार जताया ।इस अवसर पर वार्ड के अरमान अश्क, विनोद जैन, तुलेश साहू ,चंद्रकांत निर्मलकर, गोलू साहू, पंचु राम, गुलाब साहू,रमेश साहू, चेतन निर्मलकर, मीनाक्षी सोनकर, ममता यदु, लक्ष्मी बाई, शांति बाई साहू, बितान यादव, दामिनी यादव, रागिनी यादव आदि वार्डवासियों ने आभार जताया है।

You cannot copy content of this page