ब्लाक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा की मासिक बैठक विधायक कार्यालय अर्जुंदा में सम्पन्न



बालोद। ब्लाक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा की मासिक बैठक विधायक कार्यालय अर्जुंदा में सम्पन्न हुआ,जिसमें ब्लाक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा के अध्यक्ष संतु राम पटेल जी ने ज्यादा से ज्यादा कांग्रेसजनों का INC Saathi में पंजीयन कराने का निवेदन किया एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार हमारा बूथ-करेंगे मजबूत अभियान हेतु सर्वसम्मति से प्रभारियों की नियुक्ति कर बूथों में जाकर बैठक एवं आम जनता से लोकसभा चुनाव हेतु सीधा संवाद कर मोदी सरकार की विफलताओं को उजागर करने एवं कांग्रेस पार्टी के न्याय गारंटी को जन-जन तक पहुंचाने का निवेदन किया।बैठक को संबोधित करते हुए गुंडरदेही के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री कुंवरसिंह निषाद जी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी चाहे कोई भी हो,सभी कांग्रेसजन कमर कस कर एकजुटता से कार्य करना शुरू कर दें क्योंकि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर लगातार लोकतंत्र की हत्या कर रही है एवं देश के संवैधानिक व्यवस्थाओं पर प्रहार कर रही है जिससे देश का संविधान खतरे में है!साथ ही इलेक्टोरल बांड घोटाला एवं चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर भी सवाल उठाये।बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बिरेश ठाकुर जी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में सभी बूथों के प्रत्येक घरों में कांग्रेस का झंडा लगाकर घर-घर विजय पताका फहराना है। ठाकुर जी ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद का नारा बुलंद करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को जो जिम्मेदारियां दी गई है, उसका सही ढंग से निर्वहन करें जीत निश्चित होगी। सभी कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी को विजय दिलाने अभी से जी जान से जुट जाए। बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांकेर लोकसभा क्षेत्र प्रदेश का एक महत्वपूर्ण लोकसभा क्षेत्र हैं।*
बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुंदा चंद्रहास देवांगन जी, विजयपाल बेलचंदन जी, रेवाराम सिन्हा जी, संजय साहू जी, हरि राम साहू जी, सुरेश गांधी जी, डालम पारख जी, भूपेंद्र चंद्राकर जी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनुभव शर्मा जी, कृत साहू जी, सागर साहू जी, राजाराम चंद्राकर जी, ऋषि बांडे जी, गुलशन चंद्राकर जी, टीकम सिंह, कमलेश सिंह, रोमलाल सिन्हा, दसरू देशमुख, कुलेश्वर देशमुख, अंगीरा प्रसाद, श्रीकांत चंद्राकर, कृष्णा राम, श्रीमती संतोषी सिन्हा, श्रीमती ललिता भूआर्य, संदीप चंद्राकर, रामेश्वर यादव, खिलानंद ठाकुर, संदीप चंद्राकर, दिलीप देशलहरे ,राजेंद्र कुमार, त्रिलोचन ठाकुर ,राजेश कुमार, मूलचंद साहू, नारद लाल, परसराम बंजारे, जितेंद्र चंद्राकर, सूर्यकांत साहू, कुंभकरण, जगदीश ठाकुर, मनमोहन सिंह यादव, अजय सिंह राजपूत, सुरेंद्र ठाकुर, दिलेश्वर प्रसाद ,बूदेलाल सिंह, मुरली प्रसाद, खिलानंद पटेल, विमल कुमार, दीनूराम ,कृष्ण कुमार साहू, द्वारिका प्रसाद साहू, रूप दास, योगेंद्र कुमार, भरत यादव, प्रेमसिह साहू, देशराज साहू, नीलकंठ, मनोज चंद्रवंशी, महेंद्र कुमार, जीवन लाल यादव, कमल किशोर, जितेंद्र यादव, कृष्ण प्रसाद, थानसिंह मानकर, दीपेंद्र सेन, भोलाराम देवांगन, विजय कुमार साहू, ओमकार ठाकुर, विनोद कुमार साहू, खिलानंद साहू, पन्नालाल, भंवर सिंह ठाकुर, छत्रपाल साहू, छबील ठाकुर, चित्रांश , मनीष टंडन,आकाश सिंन्हा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे!

You cannot copy content of this page