आरोपी व विधि से संघर्षरत् बालक द्वारा चाकू की नोक पर की गई थी लूटपाट
गुरुर। नेशनल हाईवे 30 पर 11 सितंबर 2023 में हुई मोबाइल लूट की वारदात में शामिल दो लोगों को पकड़ा है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल था। आरोपी. राहुल बारले पिता गब्बर बारले उम्र 20 साल निवासी जालमपुर वार्ड धमतरी का निकला। पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद एस०आर० भगत, के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पुरूर बौनीफास एक्का के पर्ववेक्षण में थाना प्रभारी पुरूर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा एवं सायबर प्रभारी उप निरीक्षक जोगेन्द्र साहू के नेतृत्व में थाना व सायबर की संयुक्त टीम गठित कर लूट के आरोपियो को पकड़ने में सफलता हासिल की गई। प्रार्थी जितेन्द्र कुमार देशलहरे निवासी ग्राम बोरतरा थाना गुरूर जिला बालोद ने दिनांक 11.09.2023 को थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने महेन्द्रा बोलेरो पिकप क्रमांक सीजी 04 पी ची 0401 में कांकेर की ओर से रायपुर आ रहा था। जो दिनांक 11.09.2023 को रात्रि करीबन 01.30 बजे एन एच 30 मार्ग ग्राम चिटौद हनुमान मंदिर के पास दो व्यक्तियों द्वारा गाडी रुकवाकर चाकू दिखाकर रूपये पैसे का मांग करने लगा, तथा जेब में रखे मोबाईल SAMSUNG Galaxy 523 कीमती 73,299 / रूपये को लूट कर अपने मोटर सायकल से भाग गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पुरूर में अपराध पंजीबध्द कर विवेचना की जा रही थी विवेचना के दौरान संदेही राहुल बारले निवासी जालमपुर वार्ड धमतरी एवं विधि से संघर्षरत् बालक से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना कारीत करना स्वीकार किया। व घटना में प्रयुक्त वाहन मोटर सायकल, चाकू एवं लूटे गये मोबाईल को जप्त किया गया है। बाद आरोपी राहुल बारले को माननीय न्यायालय बालोद एवं विधि से संघर्षरत् बालक को माननीय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। उक्त प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी पुरूर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा एवं आरक्षक गणेश यादव, उमाशंकर जारके, लिखन साहू, किशोर साहू, छोटू सोनकर, धनेन्द्र देवांगन, कुलदीप नागवंशी, संदीप यादव सायबर सेल प्रभारी जोगेन्द्र साहू प्र०आर० भूनेश्वर मरकाम, विवेक साही, आर० राहुल मनहरे, आकाश दुबे, विपिन गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही।
