DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही की मासिक बैठक संपन्न: हमारा बूथ-करेंगे मजबूत अभियान हेतु सर्वसम्मति से प्रभारियों की हुई नियुक्ति

बालोद। ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही की मासिक बैठक साहू सदन गुंडरदेही में सम्पन्न हुआ।

जिसमें ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष भोजराज साहू ने ज्यादा से ज्यादा कांग्रेसजनों का INC Saathi में पंजीयन कराने का निवेदन किया

एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार हमारा बूथ-करेंगे मजबूत अभियान हेतु सर्वसम्मति से प्रभारियों की नियुक्ति कर बूथों में जाकर बैठक एवं आम जनता से लोकसभा चुनाव हेतु सीधा संवाद कर मोदी सरकार की विफलताओं को उजागर करने एवं कांग्रेस पार्टी के न्याय गारंटी को जन-जन तक पहुंचाने का निवेदन किया।

बैठक को संबोधित करते हुए गुंडरदेही के लोकप्रिय विधायक श्री कुंवरसिंह निषाद ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी चाहे कोई भी हो,सभी कांग्रेसजन कमर कस कर एकजुटता से कार्य करना शुरू कर दें क्योंकि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर लगातार लोकतंत्र की हत्या कर रही है एवं देश के संवैधानिक व्यवस्थाओं पर प्रहार कर रही है ।जिससे देश का संविधान खतरे में है।साथ ही इलेक्टोरल बांड घोटाला एवं चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर भी सवाल उठाये।अन्य वक्ताओं ने भी लोकसभा चुनाव की रणनीति पर अपने विचार रखे। बैठक में प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुचित्रा साहू,श्री संजय साहू,श्री रामस्वरूप साहू,श्री नुरुल्ला खान,श्री संजय बारले,गौकरण सोनकर,ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष मो.सलीम पार्षद,श्रीमती रमादेवी ठाकुर,महामंत्री मोंटू चंद्राकर,तामेश्वर देशमुख,जोन अध्यक्ष सलीम खान,तरुण साहू,विधायक प्रतिनिधि तरुण पारकर,सरपंच संघ अध्यक्ष डोमन देशमुख,महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती ममता चंद्राकर, पिछड़ा वर्ग विभाग अध्यक्ष अमृतानंद सिन्हा,युकां अध्यक्ष अनुभव शर्मा, रिजवान तिगाला,सागर साहू,अभिषेक यादव,प्रवेश जैन,आसिफ गहलोत,नरेंद्र साहू,उस्मान रजा,सेक्टर प्रभारी शिवकुमार साहू सांकरी,निजानंद चंद्राकर, पवन सिन्हा, तुलसीराम साहू,शिवकुमार साहू किलेपार, रामेश्वर चंद्राकर, गिरेन्द्र यादव,डॉ मानसिंह सार्वा,दिनेश साहू,ब्लाक कांग्रेस सचिव रूपचंद जैन,गोपीराम साहू,डुपेंद्र साहू,परमानंद साहू,पूनम साहू,प्रतापचन्द जैन,जीवन बंधे,श्रीमती उषा साहू,मोजीराम साहू,लिखन निषाद,पुनाराम यादव,सुरेश साहू,लवकेश यदु,सरपंच योगेश देशमुख,दुलारसिंह नवरंगे,खिलेंद्र साहू,श्रीमती निर्मला पाटिल,ज्योति यादव,सरोज साहू,यमुना बांधे,बूथ अध्यक्ष जोशीराम कन्नौजे, बसंत ठाकुर,खेमलाल निषाद,यशवंत चंद्राकर,महेंद्र रजक,खिलेश्वर साहू,खोमलाल निर्मलकर,ज्ञान रजक,किशन पांड़े,महेंद्र रात्रे,गोविंद मानिकपुरी, दामोदर सिन्हा,कौशिक साहू,गोविंद चंद्राकर,लोमनसिंह निषाद,वैभव माधवानी,धनुष निषाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page