DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नौकरी लगने की खुशी में नेवता भोज

बालोद। डौंडीलोहारा विकासखंड अंतर्गत कसही पंचायत के आश्रित ग्राम शास्त्रीनगर के शासकीय प्राथमिक शाला में सेवानिवृत्ति पशु चिकित्सक श्री केसुराम भुआर्य के द्वारा अपने सुपुत्र टीकम सिंह भुआर्य का बस्तर संभाग में व्याख्याता के पद पर नियुक्ति होने की खुशी में नेवता भोज कराया गया। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण के तहत मध्यान्ह भोजन के अतिरिक्त खीर, पूड़ी, मटर पनीर की सब्जी के साथ अचार, पापड़ इत्यादि परोसा गया। इस अवसर पर विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक श्री मोहित राम भौसार्य ने समस्त ग्रामवासियो से अपील किया कि अपने विशेष दिन को यादगार बनाने हेतु बच्चो के साथ नेवता भोज में अतिरिक्त पोषण आहार प्रदान करने में सहयोग प्रदान करें। उक्त नेवता भोज में प्रधान पाठक श्री तेजस्वी नाथ योगी,सहा. शिक्षक श्री दिलेश्वर साहू, चुम्मन भुआर्य , श्री मति जंत्री सुधाकर आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page