DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अर्जुन्दा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंवर सिंह निषाद विधायक द्वारा न्योता भोजन आयोजित

बालोद। अर्जुनदा स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अर्जुंदा में आज श्री कुंवर सिंह निषाद जी विधायक गुण्डरदेही द्वारा न्योता भोजन का आयोजन किया गया ।

बच्चों के साथ केक काटकर खीर, पुड़ी, केला, चाँवल, दाल, सब्जी का वितरण किया गया । विधायक जी द्वारा बच्चों को पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन प्रदाय किया गया । उन्होंने स्वयं परिवारजनों के साथ बच्चों को भोजन परोसा । विधायक जी द्वारा नेवता भोजन की इस पहल को सभी ने सराहना की तथा सभी से अपील किया गया कि ऐसे शुभ अवसर पर सभी को इस प्रकार का आयोजन करना चाहिए। न्योता भोजन के आयोजन में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती नूतन गजेंद्र जी, आत्मानंद विद्यालय की प्राचार्य नीलम कौर, प्रधान पाठक मिथिलेश शर्मा जी, पार्षद मोहित मेश्राम, रोशन सिन्हा, नुरेंद्र ठाकुर, लिलेश्वर ठाकुर, संकुल समन्वयक सुभाष गजेन्द्र, रमेश सोनकर, दिग्विजय ठेठवार , सागर साहू ,रूपेश निषाद, एवं गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे ।

You cannot copy content of this page