DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा जो कहती है वह करती है: जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा बालोद

बालोद। जिले के किसानों को कृषक उन्नति योजना 2024 के तहत 1.44 लाख किसानों को 686 करोड रुपए जिला मुख्यालय मे आयोजित कार्यक्रम में आदान सहायता राशि वितरण प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

जिसका स्वागत करते हुए जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष तोमन साहू ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में ₹3100 प्रति क्विंटल धान खरीदी का वादा किया गया था जिसे छत्तीसगढ़ कि भाजपा सरकार ने पूर्ण किया है।

अंतरण राशि किसानों के खाते में हस्तांतरण कर भाजपा ने यहां साबित किया कि भाजपा जो कहती है वह करती है।कांग्रेस हमेशा से ही धान की बोनस राशि को लेकर मुद्दा बना रहे थे लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपना निर्णय देकर यह साबित कर दिया कि भाजपा ही किसानो की हितैषी सरकार है। जिला किसान मोर्चा महामंत्री मनोहर सिंहा व हेमंत साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान के खातों में अंतर की राशि 917 रुपए प्रति क्विंटल हस्तांतरण हो गया है जो की स्वागत योग्य है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में धान का समर्थन मूल्य 2183 रुपए प्रति क्विंटल और 2203 रुपए प्रति क्विंटल सरकार द्वारा निर्धारित की गई है। अंतर की राशि 917 रुपए प्रति क्विंटल किसानों को प्राप्त हुआ है। इस तरह समर्थन मूल्य व अंतर की राशि दोनों मिलकर ₹3100 रुपए प्रति क्विंटल धान का दाम किसानों को प्राप्त प्राप्त हुआ है। किसान मोर्चा के समस्त पदाधिकारी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव का आभार व्यक्त किया है। आभार व्यक्त करने वालों में शालिक देशमुख पुष्पेंद्र चंद्राकर सोमेश साहू संतोष गंगबेर विजय मोटवानी छगन देशमुख टो मन साहू रमेश सोनवानी मदन बठई लीला राम सोन बेर टीकाराम सांवरे संदीप बाजपेई धर्मेंद्र साहू मनोहर सिंह हेमंत साहू टुकेश्वर पांडेय शिवेंद्र देशमुख छगन साहू मितेंद्र वैष्णव सुरेश देशमुख पन्नालाल साहू चैतन्य निषाद टीकाराम निषाद गणेश साहू दिनेश साहू उमेश विश्वकर्मा कमलेश गौतम गौतम साहू मन्नू लाल छोरी भोलाराम सुवम साहू संतराम नेताम ध्रुव साहू मनीष गांधी मुरली सिंनहा टोकेश्वर साहू श्रवण देवांगन उधो राम सिंह खिलावन साहू कमलेश निषाद मृत्युंजय साहू रामस्वरूप यादव कमलेश गौतम आदित्य रोट शंभू साहू दयानंद निषाद आदि प्रमुख है ।

You cannot copy content of this page