DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद जिले में विधि महाविद्यालय की मांग को लेकर विधि विभाग के छात्रों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात

बालोद। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बालोद दौरे के मध्य महाविद्यालय के मैदान में हैलीपेड से स्टेडियम कार्यक्रम में जाने के दौरान महाविद्यालय परिसर में अधिवक्ता व एल एल एम के छात्र प्रशांत पवार के नेतृत्व में उपस्तिथ विधि विभाग के छात्रों से दूर से देख कर ही पहचान गए और अपने वाहन चालक को गाड़ी छात्रों के पास ले जाकर रुके और प्रशांत पवार व अन्य छात्रों को पहचानते ही स्वयं गाड़ी से उतर कर समस्याओं की जानकारी ली। छात्रों ने अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री को बतलाई तथा मांग पत्र मांग और जल्द ही समस्याओं का निवारण करने की बात कही। अधिवक्ता प्रशांत पवार ने बातया बालोद में लगभग 20 वर्षो से विधि विषय की पढ़ाई हो रही है। सन 2022- 23 में महाविद्यालय में विधि विभाग में पी.जी.की पढ़ाई भी प्रारंभ कर दी गई है ।जो पूरे दुर्ग विभाग में केवल बालोद में ही होती है ।पर अभी भी विधि विभाग में कमरों की कमी है इसलिए बालोद में विधि महाविद्यालय की सत्यापन जरूरी है। विधि विभाग के छात्र हीरेन्द्र गजेंद्र ने बातया की बालोद महाविद्यालय मूलभूत सुविधाओं के अभाव से गुजर रहा है यहाँ रेगुलर प्रिंसिपल की अति आवश्यकता है। मांग के दौरान विधि विभाग के छात्रा शीतल,राधिका गीतिका ,संगीत, कुंती ,तेजेश्वरी अलीशा,रेशमा,आदलत्या,हरेश,शिवा भकवेश,लोकेश्वरी,सुनंदा काजल आयुष सिंग ,रिशब आदि भारी संख्या में उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page