DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

टीचर्स एसोसिएशन ने लंबित 8 प्रतिशत डीए शीघ्र जारी करने की मांग की

राज्य के कर्मचारी मँहगाई भत्ते में केंद्र से 8 प्रतिशत पीछे,केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़कर 50 प्रतिशत हुआ

बालोद। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन बालोद के जिलाध्यक्ष दिलीप साहू ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि केंद्र व राज्य के कर्मचारियों के मँहगाई भत्ते का फासला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों के मँहगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की वृद्धि किए जाने के बाद अब यह फासला बढ़कर अब 8 प्रतिशत हो गया है। केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के मँहगाई भत्ते में विगत एक जनवरी से 4 प्रतिशत की वृद्धि किया है। जिसके बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों का कुल मँहगाई भत्ता 46 से बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया है। जबकि छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को वर्तमान में केवल 42 प्रतिशत मँहगाई भत्ता प्राप्त हो रहा है।टीचर्स एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार से राज्य के कर्मचारियों के मँहगाई भत्ता में अविलंब वृद्धि कर केंद्रीय कर्मचारियों के समान देय तिथि से एरियर्स सहित 50 प्रतिशत प्रदान करने की मांग किया है।एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश भाजपा ने विधानसभा चुनाव के पहले छत्तीसगढ़ के लिए मोदी की गारंटी 2023 के नाम से जारी घोषणा पत्र में प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र सरकार द्वारा दिए जाने वाले डीए के समान देय तिथि से डीए देने का वादा किया है। अतः अब वक्त आ गया है कि प्रदेश सरकार राज्य के कर्मचारियों के मँहगाई भत्ते में 8 प्रतिशत की वृद्धि कर अपना वादा निभाए। टीचर्स एसोसिएशन बालोद के सभी पदाधिकारी, महिला मोर्चा, आई टी सेल प्रभारी व ब्लॉक अध्यक्षों ने शीघ्र लंबित डीए जारी करने की मांग की है।

You cannot copy content of this page