DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ़ के भाँचा राम, जय श्री राम, जय श्री राम से गुंजा बालोद का रेलवे स्टेशन

बालोद। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रामलला के दर्शनार्थ आयोध्या जाने वाले सभी भक्तों का स्वागत एवं ट्रेन पर फूलों की वर्षा कर सभी भक्तो को शुभकामना देते हुए जमकर जय श्री राम के जयकारा लगाते हुए उन्हें रवाना किया गया। रामलला दर्शन यात्रा के इस अवसर पर भानुप्रतापपुर से यात्री ट्रेन दल्लीराजहरा एवं बालोद होते हुए दुर्ग रायपुर हेतु रवाना हुई। इस अवसर पर बालोद जिले से अनेक कार्यकर्ता एवं भक्तगण रामलला के दर्शन हेतु रवाना हुए यात्रियों से भरी ट्रेन जैसे ही बालोद स्टेशन पर आई शहर मंडल के कार्यकर्ताओ ने छत्तीसगढ़ के भाँचा राम जय श्री राम जय श्री राम के गगनभेदी जयकारा से पूरे स्टेशन को भक्तिमय बना दिये। हाथो में फूलों की पंखुड़िया लिए कार्यकर्ताओ ने पुष्प वर्षा कर सभी यात्रियों को सुखद मंगलमय यात्रा की शुभकामना दी। इस अवसर पर शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर वरिष्ठ पार्षद कमलेश सोनी अमित चोपड़ा विनोद जैन दीपक देवांगन महेश पाठक लेखन बसन्ती साहिरो तुलेश साहू रामदयाल नेताम सुरेंद्र सारथी सुनील यादव जागेश सोनी सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page