DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा के कांकेर लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग का बालोद नगर में आगमन आज, संगठन द्वारा रैली व कार्यकर्ता बैठक का होगा आयोजन

बालोद। आसन्न लोकसभा चुनाव हेतु भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक घोषणा के बाद कांकेर लोकसभा के अधिकृत प्रत्याशी अंतागढ़ के पूर्व विधायक भोजराज नाग का लोकसभा प्रत्याशी के रूप में बालोद जिले में प्रथम आगमन बुधवार 6 मार्च को हो रहा है। बालोद नगर में दोपहर 2 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बाजे गाजे, आतिशबाजी कर नगर में रैली निकाली जाएगी तथा जन समर्थन मांगा जाएगा। साथ ही दोपहर 3 बजे जिला भाजपा कार्यालय जुंगेरा बालोद में कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गई है। शाम 5 बजे गंजपारा स्थित लोकसभा चुनाव हेतु भाजपा का विधानसभा कार्यालय से जनसंपर्क व समाज प्रमुखों से भेंट मुलाकात का कार्यक्रम भाजपा द्वारा रखा गया। यह जानकारी जिला भाजपा उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी राकेश यादव ने दी।

You cannot copy content of this page