DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने महतारी वंदन योजना के कार्यों का किया निरीक्षण

अधिकारियों को कार्य में प्रगति लाने के दिए निर्देश

बालोद।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने बुधवार 14 फरवरी को जिले के बालोद एवं गुरूर विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों में पहुँचकर महतारी वंदन योजना के कार्यों का निरीक्षण किया।

इस दौरान डाॅ. कन्नौजे ने बालोद विकासखंड के ग्राम करहीभदर एवं गुरूर विकासखंड के ग्राम अर्जुनी, सोंहपुर, तार्री में पहुँचकर महतारी वंदन योजनांतर्गत फाॅर्म भराने के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित जनपद पंचायत गुरूर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों को फाॅर्म भराने के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डाॅ. कन्नौजे ने आंगनबाड़ी केंद्र में उपस्थित नन्हें-मुन्हें बच्चों से बातचीत कर पढ़ाई-लिखाई तथा उन्हें समय पर मिलने वाले भोजन, नाश्ता आदि के संबंध में भी जानकारी ली।

You cannot copy content of this page