बालोद। विकसित भारत संकल्प यात्रा का द्वितीय चरण आज नगर पंचायत डौंडी लोहारा में संपन्न हुआ। रथ पहुंचने के पश्चात नगर पंचायत के अधिकारियों ,

कर्मचारियों तथा साथ में उपस्थित अतिथियों ने जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा शिविर लगाए गए थे। अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर आम जनता संबंधित विभाग में पहुंचकर रजिस्ट्रेशन करा कर समस्याओं को सुलझाने का प्रयास किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकेश्वरी गोपी साहू थी।

अध्यक्षता महावीर तातेड. पूर्व एल्डर मेन ने किया। विशेष अतिथि के रूप में महेंद्र जायसवाल पूर्व भाजपा मंत्री ,राकेश प्रधान सी.एम.ओ.,डी. आर. किरंगे सहायक खाद्य निरक्षक,भानु प्रकाश घोष उपअभियंता, गोपी साहू कांग्रेस कार्यकर्ता आदि कार्यक्रम में उपस्थित थे। उपस्थित अतिथियों के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी व महात्मा गांधी के तैल चित्र के पूजन अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ ।

इस अवसर पर गोपी साहू ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि -सरकार का प्रयास सराहनी है वह प्रत्येक व्यक्ति को ध्यान में रखकर कार्य को संपन्न कराने में अपना कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। महेंद्र जायसवाल ने कहा कि- 2047 तक विकसित भारत की श्रेणी में लाने के लिए हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा जोर लगा दिया है और इसमें हम सब की महत्वपूर्ण भूमिका, सहयोग के रूप में रहेगी ।तभी यह कार्य संभव हो सकेगा मुख्य अतिथि के आसंदी पर बोलते हुए श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू ने कहा कि- सरकार द्वारा बनाए जा रहे सभी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को लेना चाहिए ,और आगे बढ कर, सहयोग की भूमिका निभाते हुए समस्त हितग्राहियों को इसे समझाते हुए उन्हें लाभ दिलाने का प्रयास करना चाहिए । ताकि इसका लाभ सभी लोगों को मिल सके, मेरी शुभकामनाएं विकसित भारत संकल्प यात्रा की दूसरी चरण पर आप सब लोगों के साथ हैं।तातेड़ ने- अपने अध्यक्षीय भाषण के दौरान कहा कि- विकसित भारत की कल्पना को साकार करने के लिए हम सबको मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का सफल संचालन व संपादन डॉ बी .एल. साहसी ने किया उनके सफल संचालन के लिए नगर पालिका मुख्य अधिकारी राकेश प्रधान एवं स्टाफ डौंडी लोहारा के द्वारा उन्हें मेमोंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया। संचालन के दौरान उन्होंने कहा कि- अगर इसमें सबका सहयोग रहा तो वो दिन दूर नही कि 2047 तक विकसित भारत की जो कल्पना कर रहे हैं वह संभव ह़ो सके इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि वे कदम से कदम मिलाकर सरकार का साथ देना चाहिए, ताकि हम लोग विकसित भारत के श्रेणी में अग्रणी हो सके। आभार प्रदर्शन राकेश प्रधान मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से कृषि विभाग, खाद्य विभाग, एस.बी.आई. डौंडी लोहारा, छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, गैस विभाग, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ विभाग, महिला बाल विकास विभाग राशन कार्ड विभाग आदि के अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित होकर कार्यक्रम का सफल संपादन किये और इस अवसर पर नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी व अधिकारी गण उपस्थित थे।
