DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

थलसेना अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 22 मार्च तक

बालोद।
भारतीय थलसेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के अविवाहित उम्मीदवारों हेतु थल सेना अग्निवीर सैनिक के पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 मार्च 2024 निर्धारित की गई है। उप संचालक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र ने बताया कि उम्मीदवार 22 मार्च 2024 तक थलसेना के वेबसाईट जाईन इंडियन आर्मी डाॅट एनआईसी डाॅट इन पर आॅनलाईन आवेदन करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि थल सेना अग्निवीर की ऑनलाईन भर्ती परीक्षा 22 अप्रैल 2024 के बाद होने की संभावना है। जिसके अंतर्गत जनरल ड्यूटी तकनीकी, ऑफिस असिस्टेंट, ट्रेडमैन, महिला सैन्य पुलिस एवं नियमित कैडर भर्ती धर्म गुरू, नर्सिंग सहयोगी तथा हवलदार एस.ए.सी. के पदों पर भर्ती की जाएगी। ईच्छुक उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त केन्द्रीय, राज्यकीय शिक्षा संस्था से 8वीं, 10वीं या 12वीं कक्षा या आईटीआई या इंजीनियरिंग डिप्लोमा उत्तीर्ण हो एवं उम्मीदवार की आयु 31 अक्टूबर 2024 की स्थिति में आयु 17 से 21 वर्ष की होनी चाहिए। उम्मीदवार की शारीरिक दक्षता, ऊँचाई, वजन, सीना विभिन्न पदों हेतु अलग-अलग है। अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट हेतु ऑनलाईन परीक्षा के समय टाईपिंग टेस्ट उत्तीर्ण करना भी अनिवार्य होगा। इस प्रकार थल सेना अग्निवीर भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवार को चयन हेतु कम्प्यूटर आधारित ऑनलाईन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं चिकित्सा परीक्षा उत्तीर्ण करना होगा। उन्होंने बताया कि भर्ती की विस्तृत जानकारी थलसेना के आर्मी रिक्रूटमंेट डाॅट सीजी डाॅट एनआईसी डाॅट इन पद या सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212 या 2965213 तथा कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बालोद से या कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07749-299509 से संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

You cannot copy content of this page