DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जनपद सदस्य संजय बैस की निधि से 6.50 लाख से बनेगी कुसुमकसा में नाली, हुआ भूमिपूजन, वर्षों पुरानी समस्या होगी दूर

दल्लीराजहरा। जनपद सदस्य संजय बैस ने अपने जनपद निधि से 6 लाख 50000 रुपए की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमिपूजन किया।

इस कार्यक्रम में सरपंच शिव राम सिंदरामे, डाक्टर नसीम खान, मोहन दास मानिक पूरी उपस्थित रहे। सर्व प्रथम अतिथिओ द्वारा पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया गया। सरपंच शिव राम सिंदरामे ने बताया ये जो नाली बन रहा है जिसमे बरसात का पानी पूरे खेतो से आता है जबकि यह नाली बजार क्षेत्र हलबा समाज के सामाजिक भवन आंगन बाड़ी केंद्र और बस्तियों से होकर जाता है। इस नाली निर्माण के लिए हम बहुत प्रयास किए पर हमारी समस्या को हमारे जनपद सदस्य ने भी पूरा किया। मैं पूरे ग्राम पंचायत के तरफ से बैस जी का आभार व्यक्त करता हूं। मोहल्ले के निवासी मोहन दास मानिकपुरी ने कहा कि इस नाली निर्माण की मांग करते करते हम थक चुके थे। नाली निर्माण नही होने से गंदगी का आलम बना रहता था। साप और बिच्छू का डर बना रहता था। वास्तव में ये बात साबित हो गया संजय है तो संभव है। मैं भी जनपद सदस्य संजय बैस की भूरी भूरी प्रशंसा करता हूं। जो इस समस्या को समझ निदान करने के लिए अपने निधि से राशि स्वीकृत किए। डाक्टर नसीम खान ने बताया की यहां पर स्कूल आंगन बाड़ी और बाजार परिसर है। नाली नही होने से पानी इधर उधर बहता रहता है। जिससे मच्छर और मक्खियां बीमारियां फैलाती है। मोहल्ले वासी परेशान रहते थे। पर इस नाली निर्माण से पूरे गांव की बड़ी समस्या का निपटारा हो गया। मैं पूरे गांव की तरफ से आभार मानता हूं। छोटे पद में रहकर बड़ी बड़ी समस्या का निराकरण करने का प्रयास जनपद सदस्य बैस करते है। जनपद सदस्य संजय बैस ने कहा ये मेरा सौभाग्य है कि मैं शासन की योजना और अपने जनपद निधि की राशि को जन मानस की अपेक्षा के अनुरूप कर पाता हूं। मै इस समस्या को देखकर मन में भी पीड़ा होती थी छोटे छोटे बच्चे यहां पर विद्या अध्यन के अलावा खेलते भी रहते थे। मोहल्ले वासी भी मुझे इस नाली निर्माण की मांग भी किए थे। इसलिए इस नाली निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रुपए की राशि स्वीकृत किया हूं। इस कार्यक्रम में प्रेमचंद जैन कीर्तन रावटे बलराम धेनेद धन्नू सिन्हा हरी चुरेंद्र पुनीत कोठारी आत्मा राम चुरेंद्र निशा कोसरिया नेम सिंग सचिव लोकेश सिन्हा सुरेंद्र मंडावी इंडिया बाई कोठारी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page