रक्त परीक्षण हीमोग्लोबिन एवं सिकल सेल जांच शिविर का हुआ आयोजन
अर्जुन्दा:-शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई में सात दिवसीय विशेष शिविर में भाग लेने वाले स्वयंसेवकों और पत्रकारों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंकज चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में

श्री वामन साहू वरिष्ठ युवा पत्रकार हरिभूमि समाचार पत्र, एवं श्री विकास जोशी जी वरिष्ठ पत्रकार पत्रिका समाचार पत्र, श्री कौशल गजेन्द्र वरिष्ठ स्वयंसेवक रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी डाॅ प्रदीप कुमार प्रजापति मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया। जिसके पाश्चात्य राज्य गीत गाया गया।

जिसमें बाद कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का बैच तिलक और पुष्पहार से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पत्रकार वामन साहू एवं विकास जोशी का साल श्रीफल एवं पेन भेंट कर सम्मानित किया गया साथ ही राज्य स्तरीय सात दिवसीय विशेष शिविर में महाविद्यालय एवं बालोद जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली स्वयंसेविका पूजा कुभंकार का भी सम्मान किया गया। जिसके बाद सात दिवसीय विशेष शिविर में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां का निर्वाहन करने वाले स्वयंसेवकों जिसमें शिविर नायक यशवंत कुमार टंडन, उप शिविर नायक प्रणव तिवारी, कार्यालय प्रभारी रेणुका कांशी, अनुशासन प्रभारी सुदर्शन साहू, मीडिया प्रभारी वैभव देशमुख, सांस्कृतिक प्रभारी अनुरोध सिन्हा एवं रुपेश्वरी चौधरी, मेस प्रभारी मोहित यादव, एवं सभी दल नायक एवं वरिष्ठ स्वयंसेवक कौशल गजेन्द्र के साथ अन्य सभी शिविर में भाग लेने वाले स्वयंसेवकों का प्रमाण पत्र एवं पेन भेंट कर सम्मानित किया गया।
राज्य स्तरीय पुरस्कृत श्रेष्ठ स्वयंसेवक एवं वरिष्ठ स्वयंसेवक यशवंत कुमार टंडन ने महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की विभिन्न उपलब्धियों का वार्षिक प्रतिवेदन के माध्यम से राष्ट्रीय सेवा योजना की राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर प्राप्त उपलब्धियों से सभी को अवगत कराया।
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डाॅ प्रदीप कुमार प्रजापति ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
वहीं यूथ रेडक्रास सोसायटी एवं एलुमिनी एसोशिएशन द्वारा महाविद्यालय में रक्त परीक्षण हीमोग्लोबिन एवं सिकल सेल जांच शिविर का भी आयोजन किया। जिसमें महाविद्यालय के छात्र छात्राएं एवं प्राध्यापकगण ने भी इस शिविर का लाभ उठाया।
