DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राज्य स्तरीय सात दिवसीय विशेष शिविर के लिए पूजा कुभंकार चयनित रायपुर में बालोद जिले व महाविद्यालय का करेंगे प्रतिनिधित्व

अर्जुन्दा:-भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना का राज्य स्तरीय सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई की संगठन व्यवस्था में दिनांक 5 फरवरी से 11 फरवरी तक शासकीय अभियांत्रिकी इंजीनियरिंग महाविद्यालय, सेजबहार, जिला रायपुर में आयोजित किया जा रहा है। शिविर में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के अन्तर्गत शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सक्रिय स्वयंसेविका पूजा कुभंकार पिता श्री रिखी राम कुंभकार कक्षा – बीए द्वितीय वर्ष का इस शिविर के लिए चयनित किया गया है। इस शिविर में चयनित होने पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ रश्मि सिंह एवं कार्यक्रम अधिकारी डाॅ प्रदीप कुमार प्रजापति, सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्राध्यापक श्री जी.पी पाठक, राज्य स्तरीय पुरस्कृत श्रेष्ठ स्वयंसेवक यशवंत कुमार टंडन एवं अन्य स्वयंसेवकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

You cannot copy content of this page