DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विधायक कुंवर सिंह निषाद ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खपराभाट,पीपरखार,नाहंदा,बहेराभाठा,हरदी ट,भरदा ट,टटेगा,रौना एवं सिकोसा में निकाला आभार यात्रा

बालोद। ग्राम के जनता के प्रति किया आभार इस दौरान सैनिक सम्मान समारोह, सिन्हा (कलार) समाज का अधिवेशन, रामायण प्रतियोगिता, कांग्रेस कप सिकोसा महोत्सव एवं सम्मान समारोह में शामिल हुआ।

श्री कुंवर सिंह निषाद ने ग्राम के जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह जनता का प्रेम और आशीर्वाद है कि उन्होंने मुझे दूसरी बार विधायक के रूप में चुना है।

यह जीत क्षेत्र की जनता और कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ताओं की जीत है।मैं हृदय से आप सभी का कृतज्ञ हूं कि विधानसभा के इस चुनाव में आप ने पिछले बार की तरह मुझमें अपना विश्वास एक बार फिर व्यक्त किया। कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता के अलावा सभी ग्रामवासियों, साथियों ने भी जिस तरह मेरी जीत के लिए परिश्रम किया, उसके लिए मैं सच्चे मन से सभी का आभारी हूं। मेरा जीवन आप सबके सामने एक खुली किताब की तरह रहा है।

मैंने अपने इस वृहद परिवार का हर तरह से ख्याल रखने का हमेशा प्रयास किया हे। मैं जानता हूं कि आने वाले दिन और मुश्किल भरे हैं। लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि आपके समर्थन और विश्वास की शक्ति के सहारे हर चुनौती को पार करेंगे। आपसे मिले प्रेम, स्नेह और समर्थन के लिए मैं आपको दिल से धन्यवाद देता हूं।

इस अवसर पर कोदूराम दिल्लीवार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी, संतु राम पटेल जी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा, भोजराज साहू जी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही, जनपद सदस्य केजूराम सोनबोईर जी, राजेश साहू जी, जीवन कश्यप जी ,संजू चौधरी जी महामंत्री, भूपेश नायक जी, हरि साहू जी, ललित हिरवानी जी सहित कांग्रेस के क्षेत्रीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page