DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नए ब्लॉक अध्यक्षों का हुआ सम्मान, निष्ठा से काम करने जिला अध्यक्ष व संसदीय सचिव ने किया प्रोत्साहित

बालोद/देवरी बंगला – जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने नवनियुक्त जिले के नौ ब्लॉक अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी के प्रति सदैव समर्पित रहे तथा लगन एवं निष्ठा के साथ पार्टी को मजबूत करने का कार्य करें। कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है। इसका लंबा इतिहास रहा है। कांग्रेस की नीति एवं रीति को जन-जन तक पहुंचाएं तथा प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों  का प्रचार प्रसार करें। पार्टी ने आपके ऊपर जो विश्वास व्यक्त किया है। उस पर खरा उतरने की कोशिश करें। संसदीय सचिव व विधायक कुंवरसिंह निषाद ने कहा कि ब्लॉक अध्यक्ष आज से ही सक्रिय होकर कार्य करें। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरीबंगला के अध्यक्ष बनने पर कोदूराम दिल्लीवार को जोन कमेटी के अध्यक्ष संजीव चौधरी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष  जीवन कश्यप, जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, पूर्व प्रवक्ता केशव शर्मा, केजूराम सोनबोईर, डॉ जगन्नाथ सार्मा, गिरीश चंद्राकर, सुनील गोलछा, केदार देवांगन, भूपेश नायक, दुर्गा ठाकुर, सुमन सोनबोईर,शांति भट्ट, राजीव देशमुख, भक्त गजभिए, इंद्रमणि देशमुख, यादव राम साहू, दिलीप देशमुख, माधव ठाकुर, बालमुकुंद जोशी, सुमन देशमुख, ललित हिरवानी, संतोषी ठाकुर, भूषण यदु, जानकी साहू, राजेश्वरी ठाकुर, ज्योति ठाकुर, पुष्पा मंडावी, पुनिया ठाकुर, शिव कुमार देशमुख, खोमलाल देशमुख सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष एवं संसदीय सचिव का आभार व्यक्त किया तथा बधाई दी। 

अर्जुन्दा में हुआ सम्मान

इसी तरह विधायक कार्यालय अर्जुन्दा में गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तीनों ब्लाक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष भोजराज साहू गुंडरदेही, संतु पटेल अर्जुन्दा एवं  कोदुराम दिल्लीवार देवरी का सम्मान संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही के विधायक कुंवरसिंह निषाद ने किया. तीनों नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्षगणों द्वारा नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त किया गया.इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर,आलोक चंद्राकर, जागृत सोनकर,जीवन कश्यप, अजय जैन,के के राजू चंद्राकर, सुनील चंद्राकर, रिजवान तिगाला, लोगन  साहू, फैज बख्श, दीपेश चावड़ा,दिलीप यादव,प्रवेश जैन,किंशुक चंद्राकर, भूपेश नायक, चित्रांश, अनुभव शर्मा, टीका बांडे, ऋषि बांडे, अनिल कटहरे, केशव शर्मा,  कृत साहू एवं समस्त कांग्रेसी उपस्थित थे. 

You cannot copy content of this page