DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

लकड़ी तस्करी के बाद पकड़े गए लकड़ी व गाड़ी को डिपो से चुराने वाला पुष्पेन्द्र चन्द्राकर व नानू गिरफ्तार

गुंडरदेही – गुंडरदेही पुलिस ने लकड़ी गाड़ी चुराने वाले पुष्पेन्द्र चन्द्राकर व नानू उर्फ़ खोमलाल साहू को गिरफ्तार किया है दोनों ग्राम औरी थाना रानीतराई जिला दुर्ग के रहने वाले हैं घटना27 अप्रैल 2019 की है। ग्राम सिकोसा के बांस डिपो से 26 अप्रैल 2019 को सहायक परिक्षेत्र अधिकारी के0के0 मिश्रा एवं वनरक्षक भूषण लाल द्वारा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान एक न्यू हालैण्ड ट्रेक्टर में कहुआ जलाऊ लकड़ी चार चट्टा अवैध परिवहन करते पकड़ा गया था, जिसे वन विभाग के शासकीय डिपो सिकोसा में खड़ा किया गया था। किसी अज्ञात चोर द्वारा उक्त वाहन की चोरी कर लिया गया था। थाना गुण्डरदेही में वन विभाग की रिपोर्ट पर चोरी का मुकदमा पंजीबद्ध कर आरोपी गजेंद्र चंद्राकर ऊर्फ लाल पिता रेवारा चंद्राकर उम्र 27 वर्ष एवं ओमप्रकाश साहू ऊर्फ भोलू पिता गैंदलाल साहू उम्र 36 वर्ष सभी निवासी औरी थाना रानीतराई जिला दुर्ग की गिरफ्तारी की गई थी। दो आरोपी घटना कर घटना दिनांक से फरार थे, जिनकी लगातार पता तलाश की जा रही थी। नानू ऊर्फ खोमलाल साहू पिता स्व0 गैंदलाल साहू उम्र 23 वर्ष एवं पुष्पेद्र चंद्राकर पिता चैनसिंग चंद्राकर उम्र 45 वर्ष साकिनान औरी थाना रानीतराई को गुण्डरदेही पुलिस द्वारा कुकदा कुम्हारी से पकड़कर गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया है।

You cannot copy content of this page