DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सांसद श्री विजय बघेल होंगे जिला मुख्यालय बालोद के स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि

समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की लेंगे सलामी

बालोद।
दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विजय बघेल 26 जनवरी 2024 को जिला मुख्यालय बालोद के स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर सांसद श्री बघेल 26 जनवरी को सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में सुबह 09 बजे गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 09ः10 बजे परेड का निरीक्षण, 09ः20 बजे माननीय मुख्यमंत्री जी का जनता के संदेश का वाचन, 09ः35 बजे हर्ष फायर, 09ः40 बजे गुब्बारा उड़ान, 09ः45 बजे मार्चपास्ट, 09ः50 बजे परेड एवं प्लाटून कमाण्डर से परिचय, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से भेंट एवं शहीद परिवारों का सम्मान, 10 बजे विद्यालयीन बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10ः30 बजे जिला प्रशासन कि विभिन्न विभागों की झाँकी का प्रदर्शन, 11ः10 बजे जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान, प्रशस्ति पत्र वितरण किया जाएगा।

You cannot copy content of this page