हाईवा चालक ने छोटा हाथी को मारी टक्कर, चालक घायल, धमतरी में पकड़ाया फरार हाईवा चालक



हाईवा चालक धमतरी में पकड़ाया

गुरूर(ऋषभ पांडेय)। गुरूर से धमतरी मार्ग पर कुम्हार खान के पास बीती रात को सवा 9 बजे एक छोटा हाथी गाड़ी को हाईवा चालक ने टक्कर मारकर फरार हो गया। जिसमें छोटा हाथी चालक भागेश्वर साहू निवासी कुम्हारखान को चोट आई है। तो वहीं घटना के बाद फरार हाईवा चालक धनेश्वर साहू निवासी किलेपार कसौंदा, धमतरी में पकड़ा गया। जिसके बाद देर रात को गुरुर पुलिस ने हाईवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।

घायल छोटा हाथी चालक भागेश्वर

पुलिस के मुताबिक घायल छोटा हाथी के चालक कुन्हार खान का ही रहने वाला भागेश्वर कुमार है। जो वार्ड 10 का पंच भी है। तो वहीं हाईवा चालक का नाम धनेश्वर है। छोटा हाथी चालक के मुताबिक वह धमतरी से अपने गांव आकर सड़क के पास गाड़ी खड़ा किया था।

इसी दौरान गलत साइड पर आते हुए हाईवा पहले पेड़ से टकराते हुए छोटा हाथी से भिड़ गई। जिसके बाद छोटा हाथी के सामने का हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया तो वही हाईवा गाड़ी के सामने का कांच भी टूट गया।

टक्कर के बाद हाईवा चालक वहां से गाड़ी सहित भाग रहा था। छोटा हाथी चालक ने अपने भाई को घटना की जानकारी दी। इस दौरान उनका भाई धमतरी से ही लौट रहा था। जब धमतरी के आउटर में उसका भाई पहुंचा तो सामने से एक हाईवा आती दिखी। जिसके सामने का कांच भी टूटा हुआ था। उन्हें संदेह हो गया कि कहीं इसी गाड़ी ने तो भाई की गाड़ी को टक्कर नहीं मारी है। उन्होंने हाईवा चालक को रुकवा कर कड़ाई से पूछताछ की तो चालक ने एक्सीडेंट करना स्वीकार किया और माफी मांगने लगा। हादसा गंभीर था इसलिए छोटा हाथी चालक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

You cannot copy content of this page