DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दुर्ग संभाग मे हिंदी विषय ई संवर्ग के 316 और टी संवर्ग के 50 पदोन्नत शिक्षकों की अब होगी पदस्थापना,शालेय शिक्षक संघ ने दी शुभकामना

आज या कल मे हो सकती है काउंसलिंग तिथि की घोषणा

दुर्ग। अप्रैल 2023 मे संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग द्वारा सहायक शिक्षकों की पदोन्नति संस्कृत विषय को छोड़ सभी विषयो मे दे दी गई थी,किन्तु पदस्थापना, न्यायालय विवाद के कारण हिंदी और संस्कृत विषय की नही हो पाई थी जिसके कारण हिंदी विषय के ई व टी संवर्ग शिक्षक निराश थे,और उन्होंने कोर्ट की शरण ली। इस बीच शालेय शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी,प्रदेश मीडिया प्रभारी जितेंद्र शर्मा व सभी जिलों के जिलाध्यक्ष द्वारा लगातार संयुक्त संचालक शिक्षा कार्यालय से लगातार सम्पर्क साधा गया, परन्तु कोर्ट मे चल रहे केस के कारण कार्यालय की भी अपनी मजबूरी थी,कोर्ट के निर्णय के बाद ही अगला स्टेप जल्द लेने का आश्वासन जरूर संगठन को प्राप्त होता रहा।

अब जब कोर्ट हिंदी विषय के पदोन्नत शिक्षकों के पक्ष मे निर्णय सुना चुका है तब संगठन पुनः जल्द से जल्द पदस्थापना जारी हो सके इसके लिए प्रयासरत रहा, शालेय शिक्षक संघ के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष व जिला प्रमुख दुर्ग चंद्रशेखर तिवारी के नेतृत्व मे आज प्रतिनिधिमंडल के साथ जे डी कार्यालय से सम्पर्क साधा गया, जिसकी जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने बधाई देते हुए बताया कि आज शाम अथवा कल तक हिंदी के विषय की लंबित पदस्थापना हेतु काउंसलिंग की तिथि जारी कर दी जाएगी।

शालेय शिक्षक संघ ने त्वरित कार्यवाही के लिए संयुक्त संचालक शिक्षा कार्यालय दुर्ग का आभार व्यक्त करते हुए शासन के गाइड लाइन का पालन करते हुए पारदर्शी और आज तक के कुल रिक्त के समस्त हिंदी के पदों को काउंसलिंग मे दिखाए जाने की मांग की, बाकि विषयो के रिक्त पदों पर भी जल्द पदोन्नति प्रक्रिया सम्पन्न करने की मांग की गई। प्रधानपाठक के भी रिक्त पद जल्द पदोन्नति से भरने की मांग संगठन ने की है।

You cannot copy content of this page