DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा नेताओं ने किया धान खरीदी केंद्र पोंडी का निरीक्षण

बालोद। आदिमजाति सेवा सहकारी पोंडी खरीदी केंद्र का निरीक्षण गुरुवार को मण्डल महामंत्री दानेश्वर मिश्रा समिति उप प्रबंधक मनोज साहू,

एवं भाजपा नेता दिनेश साहू,धर्मेंद्र साहू ,अजय साहू ने किया।
आदिमजाति सेवा सहकारी पोंडी खरीदी प्रति क्विंटल, 2203.00 के हिसाब से सोसायटी में धान खरीदी की जा रही है। ग्रेडिंग के लिए किसानों का धान देखने पर कुछ किसानों की धान सही एवं कुछ किसानों का धान साफ़ करने को कहा गया।

किसान ने भी अपनी जिम्मेदारी पूर्वक स्वीकार किया। और अधिकारियों की बात को माने। महामंत्री दानेश्वर मिश्रा ने बताया कि भाजपा की सरकार बन गई है । जिसमें किसान का महत्वपूर्ण योगदान है,इसलिए किसानों को कभी नुकसान नहीं होगा। सरकार आते ही मोदी की गारंटी में से एक 2 वर्ष का बोनस दे दिया गया है।केबिनेट बैठक में 3100 रुपया एवं 21 क्विंटल धान खरीदी की योजना का सफल क्रियान्वयन किया जाएगा। जिसका लाभ जल्द ही किसानों को मिलेगा। किसानों को कोई समस्या नहीं होना चाहिए इसका ध्यान रखने को उप प्रबंधन को कहा गया। किसानों के लिए पानी की व्यवस्था थी । वहीं प्रबंधक ने कहा कि बारदाना की समस्या एवं परिवहन ,धान की उठाई कम होने की समस्या का समाधान किया जाए। वही बताया कि किसानों को हर सुविधा मिले इसका ध्यान रखा जाता है।

You cannot copy content of this page