DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

देवरी क में यंग सेवन क्लब द्वारा आयोजित हुआ एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता

बालोद। गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद ग्राम देवरी क में यंग सेवन क्लब द्वारा आयोजित एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ में शामिल होकर भगवान हनुमान जी की पूजा अर्चना कर खेल का शुभारंभ किया।

इस दौरान माननीय विधायक जी ने कहा कि हार व जीत एक ही सिक्के के दो पहलु है। उन्होंने यंग सेवन क्लब के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि हारने वाले खिलाडिय़ों को निराश नहीं होकर कमियों को दूर करना चाहिए तथा अगली बार ऐसी प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाकर लोहा मनवाना चाहिए। उन्होंने युवाओं को एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढऩे, खेलों के साथ शिक्षा में भी रुचि लेकर क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढऩे की बात कही। इस अवसर पर सलीम खान जोन प्रभारी, थानेश्वरी जोशी सरपंच, तरुण पारकर , गोविंद मानिकपुरी , अभिषेक यादव , सागर साहू , देव कुमार साहू , आयोजक समिति के समस्त पदाधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page