DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बालोद जिले के दिव्यांग खिलाड़ियों ने जीते 18 गोल्ड सहित 22 पदक

बालोद। छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर के कोटा स्टेडियम में किया गया। जहां बालोद जिले के 20 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

इस प्रतियोगिता में 18 गोल्ड, 2 सिल्वर, 2 कांस्य मेडल बालोद जिले के खिलाड़ियों ने प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में बालोद जिले से दिव्यांगों के कोच हरिराम कोर्राम थे। खिलाड़ियों में दुष्यंत साहू, खेलो इंडिया के खिलाड़ी सेकंड, कमलेश निषाद, हितेश यादव, राजेश्वर, प्रेम साहू, खिलेश्वर, पुष्कर, प्रियांशु, दूलेश्वरी, रैनी ठाकुर, रुक्मणी, नूतन, बेदू साहू, समारीन, शकुन आदि खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सभी विजेता खिलाड़ियों को शिवकुमार साहू ने इस उपलब्धि पर बधाई दी।

You cannot copy content of this page