राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए दीप्ति पटेल का चयन



गुरूर :- स्व: डारन बाई तारम शासकीय महाविद्यालय गुरूर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयसेविका दीप्त पटेल का चयन राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए किया गया है।
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के संगठन व्यवस्था में 2 जनवरी से 8 जनवरी तक स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय सोमनी जिला – राजनांदगांव में आयोजित होने वाली है।
राष्ट्रीय एकता शिविर 2023-24 की विषय थीम युवा भारत विकसित भारत सशक्त भारत पर आयोजित होगा। शिविर में 15 अलग-अलग राज्यों के स्वयंसेवको हिस्सा लेंगे।
इस शिविर में चयन होने पर राष्ट्रीय सेवा योजना जिला बालोद के जिला संगठन डॉ लीना साहू, कार्यक्रम अधिकारी रोहित सोरी व राज्य स्तरीय पुरस्कृत श्रेष्ठ स्वयंसेवक यशवंत कुमार टंडन ने बधाई दी है।

You cannot copy content of this page