पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर 25 दिसम्बर को मनाया जाएगा सुशासन दिवस

बालोद।
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर 25 दिसंबर सोमवार को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 दिसंबर को निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, आम जनता की गरिमामय उपस्थिति में सुबह 10 बजे अटल चैक में कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा। सुशासन दिवस के अवसर पर अटल चैक में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के छायाचित्र पर मल्यार्पण कर, दीप प्रज्ज्वलन पश्चात उपस्थित निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता द्वारा नगरीय निकायों में सुशासन स्थापित करने का संकल्प भी लिया जाएगा। नगरीय निकाय में स्व. श्री वाजपेयी की कविता पाठ, अटल विचार सगोष्ठी, निबंध स्पर्धा आदि का आयोजन किया जाएगा। विशेष रूप से नगर निगमों में अटल जी की कविता पाठ का कार्यक्रम आयोजित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

नगर पालिका बालोद द्वारा गांधी भवन में मनाया जाएगा सुशासन दिवस

नगर पालिका परिषद बालोद, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयंती 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुनील अग्रहरि ने बताया कि इस हेतु गांधी भवन बुधवारी बाजार बालोद में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलन एवं कविता पाठ का आयोजन 25 दिसम्बर को सुबह 10.30 बजे से किया जाएगा। उन्होने उक्त कार्यक्रम में ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ से संबंधित प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना, स्टार्टअप इण्डिया, स्टैंडअप इण्डिया योजना, आधार कार्ड निर्माण एवं संशोधन एवं स्वास्थ्य संबंधित योजनाओं से संबंधित जानकारी भी प्रदाय की जाएगी। श्री अग्रहरि ने सभी पार्षदों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों से उपस्थिति की अपील की है।

सुशासन दिवस पर जिला पंचायत के सभागार में कार्यक्रम का होगा आयोजन
, किसानों को बोनस राशि वितरण का दिया जाएगा प्रमाण पत्र

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर 25 दिसंबर सोमवार को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत बालोद के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 के धान बोनस राशि का वितरण किसानों के बैंक खातों में आनलाईन जारी के साथ-साथ किसानों को बोनस राशि वितरण का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

You cannot copy content of this page