DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

लोहार समाज का जिला स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं महासम्मेलन जुंगेरा में 24 दिसंबर को

बालोद। छत्तीसगढ़ विश्वकर्मा झरिया लोहार समाज जिला बालोद के तत्वावधान में जिला स्तरीय युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं महासम्मेलन का आयोजन 24 दिसंबर रविवार को विश्वकर्मा भवन बंजारी धाम जुंगेरा में किया गया है। जिसमें गुरुर क्षेत्र से भी सभी सामाजिक पदाधिकारी और जन शामिल होंगे। आयोजन रविवार की शाम 5:00 बजे से शुरू होगा। लड़की 18 वर्ष और लड़का 21 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के युवक युवती का परिचय सम्मेलन में आना अनिवार्य किया गया है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने बायोडाटा के साथ नवीन पासपोर्ट साइज फोटो मंगाया गया है। साथ ही प्रत्येक परिवार से एक महिला और पुरुष को आमंत्रित किया गया है। परिचय सम्मेलन में नशापन वर्जित है। नशा पान की स्थिति पाए जाने पर 3051 रुपए सामाजिक क्षतिपूर्ति राशि तत्काल वसूल करने के साथ सामाजिक कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी जिला अध्यक्ष कोमल विश्वकर्मा और प्रवक्ता कोमल सिंह विश्वकर्मा ने दी।

You cannot copy content of this page