DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद विकासखण्ड के ग्राम भोइनापार एवं खपरी और डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम बहेराभाठा एवं पीपरखार ना तथा गुण्डरदेही विकासखण्ड के चिरचार और देवरी द में कल विकसित भारत संकल्प यात्रा का होगा आयोजन

बालोद।
केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से बालोद जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन का क्रम निरंतर जारी है। इसके अंतर्गत रविवार 24 दिसम्बर को बालोद विकासखण्ड के ग्राम भोइनापार में सुबह 10 बजे एवं ग्राम खपरी में दोपहर 02.30 बजे तथा डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम बहेराभाठा में सुबह 10 बजे एवं ग्राम पीपरखार ना में दोपहर 02 बजे शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम चीरचार में 10 बजे एवं देवरी द में दोपहर 02 बजे शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार शिविर के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई है। शिविर में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।

You cannot copy content of this page