DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हायर सेकण्डरी किल्लेकोड़ा के डॉ. बी .एल. साहसी व्याख्याता को शिक्षा रत्न 2023 से किया सम्मानित

बालोद। वनांचल क्षेत्र में स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल किल्लेकोडा के डॉ. बी .एल. साहसी व्याख्याता को शिक्षा रत्न 2023 मिलने पर विद्यालय परिवार किल्लेकोडा की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वाय. एस. मरकाम ने कहा कि -साहित्य लेखन में आपने जो योगदान दिया उसके लिए हमारे विद्यालय परिवार गौरवान्वित हुआ है,मै आपके उज्जवल भविष्य कामना करता हूं। इस अवसर पर अजय मुखर्जी प्राचार्य ने कहा कि- आपको शिक्षक रत्न पुरस्कार मिलना हमारे विद्यालय परिवार के लिए एक गौरव का विषय है। आने वाले समय में भी आगे ऐसा ही कार्य करते रहेंगे, इन्हीं शुभकामनाओं के साथ अंत में -सी. जी. पटेल व्याख्याता ने आभार प्रदर्शन व्यक्त किया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित है जिनमें जे.पी. बांधव व्याख्याता, हेमेंद्र साहू व्याख्याता ,घनश्याम पटेल व्याख्याता, श्रीमती त्रिजला ठाकुर मैडम ,ललित देवहारी श्रवण यादव तथा कुशल देवदास आदि।

You cannot copy content of this page